Skip to content
Home » 3 Idiots Full Movie: Release Date, Cast, Ott, Review, Trailer, Story, Box Office Collection

3 Idiots Full Movie: Release Date, Cast, Ott, Review, Trailer, Story, Box Office Collection

    3 Idiots Full Movie Story

    3 idiots साल 2009 की Indian Cinema की Comedy Drama Film है। जिसके Director Rajkumar Hirani है। इस फिल्म के Producer Vidhu Vinod Chopra है। मूवी के Writers की बात करें तो Abhijat Joshi और खुद Rajkumar Hirani इस फिल्म के Writers रहे है। साल 2006 में आयी ‘रंग दे बसंती’ के 3 साल बाद एक फिर Aamir Khan, R. Madhavan और Sharman Joshi एक साथ एक पर्दे पर देखने को मिले। तो आज 3 Idiots Full Movie Story और उसके Perfect Movie Review को हम आपके सामने रखने वाले है।

    3 Idiots Movie Trailer

    OFFICIAL trailer #1 US/indian (2009) | # 3 Idiots Full Movie Story | 3 Idiots Official Trailer

    3 Idiots Full Movie Details

    AttributeDetails
    Directed byRajkumar Hirani
    Screenplay byAbhijat Joshi, Rajkumar Hirani
    Based onFive Point Someone by Chetan Bhagat
    Produced byVidhu Vinod Chopra
    StarringAamir Khan, R. Madhavan, Sharman Joshi, Kareena Kapoor, Boman Irani, Omi Vaidya
    CinematographyC. K. Muraleedharan
    Edited byRajkumar Hirani
    Music byScore: Sanjay Wandrekar, Atul Raninga, Shantanu Moitra; Songs: Shantanu Moitra
    Production companyVinod Chopra Films
    Distributed byReliance BIG Pictures
    Release date25 December 2009 (India)
    Running time171 minutes
    CountryIndia
    LanguageHindi
    Budget₹55 crore
    Box office₹400.61 crore
    3 Idiots Full Movie Details

    3 Idiots Full Movie Story

    मूवी की शुरुआत होती है एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ जो उड़ने वाली होती है। तभी इसमें बैठे ‘फरहान कुरैशी(R. Madhavan)’ को किसी का फोन आता है। उसे सूचना मिलती है की ‘रेंचो यानी की रणछोड़दास श्यामलदास चांछड़(Aamir Khan)’ मिल गया है। फरहान हार्ट अटैक का नाटक कर फ्लाइट छोड़कर भाग जाता है। रेंचो से मिलने के खातिर उसका दोस्त ‘राजू रस्तोगी(Sharman Joshi)’ भी बिना पेंट के ही अपने कॉलेज आ पहुंचता है। यह 5 सितंबर यानि कि टीचर्स डे का दिन है और यहां उन्हें ‘चतुर रामलिंगम(Omi Vaidya)’ मिलता है जो अपनी Success में मगरूर है।

    चतुर फरहान और राजू से कहता है की रेंचो ने 10 साल बाद यही आने का वादा किया था पर वो आया ही नहीं। हो सकता है रेंचो अपनी लाइफ में एक सफल इंसान नहीं बन पाया, इसीलिए वो यहाँ आया नहीं। चतुर के पास रैंचो की एक तस्वीर होती है जिससे पता चलता है कि रेंचो शिमला में है। अब यह तीनों शिमला के लिए निकल जाते हैं रैंचो से मिलने के लिए।

    वो गाडी में बैठे अपने कॉलेज टाइम का सोचना शुरू करते है और यही से Movie फ्लैशबैक में जाती है। 10 साल पहले यह सब ‘इंपीरियल इंजीनियरिंग कॉलेज’ में पहुंचते हैं। रात को उनकी रैगिंग होती है जहाँ सीनियर सब की पैंट उतरवा कर नंगा नाच करा रहे हैं। तभी वहां अचानक रैंचो आ जाता है और वह अपनी स्मार्टनेस से सभी बदमाश सीनियर को तगड़ा सबक सिखाता है। जो सीनियर दरवाजे पर सूसू करके सबके साथ बद्तमीजी कर रहा था अचानक रैंचो उसे बिजली का करंट लगा देता है। जिससे उस सिनियर को अच्छा सबक मिलता है।

    रेंचो को हुआ वायरस की बेटी से प्यार

    इसके बाद राजू, रेंचो और फरहान तीनों रूममेट बनते हैं। फरहान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनना चाहता है लेकिन उसके पिता चाहते है की वो इंजीनियर बने और इसीलिए फरहान इंजीनियर बनने के लिए मर-मरकर पढ़ रहा है। उधर राजू को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति का हमेशा डर सताता रहता है, विज्ञान का छात्र होने के बावजूद वह तमाम अंधविश्वासों से घिरा हुआ रहता है और पढ़ाई से ज्यादा उसे पूजा-पाठ और हाथ में पहनी ग्रह शांति की अंगूठी पर ज्यादा विश्वास है।

    दूसरी तरफ रेंचो एकदम मस्त मोला किस्म का होता है। ‘बहती हवा सा-उड़ती पतंग सा’ वह ग्रेड, मार्क्स और किताबी ज्ञान पर विश्वास नहीं करता। सिर्फ आसान शब्दों में बताई चीजें ही उसे पसंद आती है। रेंचो का मानना है कि जिंदगी में वह करो जो तुम्हारा दिल कहे। इसलिए वह कामयाबी और काबिलियत का फर्क अपने दोस्तों को समझाता रहता है। कॉलेज के प्रिंसिपल ‘Dr. Viru Sahastrabuddhe(Boman Irani)’, जिनको सब वायरस कहके भी बुलाते है वह रैंचो के विचारों से बिल्कुल भी सहमत नहीं होते है।

    वायरस की दो बेटियां है ‘प्रिया(Kareena Kapoor)’ और मोना। मोना की शादी में रैंचो की प्रिया से मुलाकात होती है जो बाद में प्यार में बदल जाती है। चतुर रामलिंगम रट्टू तोता दिखाया गया है। उसे हिंदी ठीक से बोलनी नहीं आती और वो हर एक चीज को बस रटते रहता है और इसी बदौलत पूरी क्लास में हमेशा नंबर 1 आता रहता है।

    रेंचो ने कॉलेज में किया Top

    मूवी में अब तक ऐसा ही लग रहा था जैसे रेंचो सिर्फ एक बदमाश लड़का है जो पढ़ाई बिलकुल नहीं

    करता। जिसके Pass होने की कोई उम्मीद भी नहीं है लेकिन जब पहले साल का रिजल्ट आता है तो रैंचो

    उसमे सबसे टॉप कर देता है। ये देखकर हर कोई चौंक जाता है। उधर एक और पढ़ाई के ज्यादा दबाव

    में आकर एक लड़का Suicide कर लेता है तो रेंचो उसका कसूरवार Education System को ठहराता है।

    इसी तरह प्यार-तकरार और मस्ती में इंजीनियरिंग का Last Year आता है। रैंचो फरहान को फोटोग्राफी और

    राजू को बिना डरे कि जिंदगी जीने के लिए तैयार करता है और खुद गायब हो जाता है। अब मूवी

    फ्लैशबैक से बाहर आती है जहाँ राजू, फरहान और चतुर रामलिंगम शिमला के उस पते पर पहुंचते हैं और पता

    चलता है रैंचो की डिग्री पर कोई और इंजीनियर बना हुआ है। असल में रेंचो खुद गरीब घर से था

    और वो किसी अमीर आदमी के बेटे के लिए इंजीनियरिंग कर रहा था। फिर वो अमीर शख्श का बेटा

    उन सभी को रेंचो का लद्दाख का पता बताता है की वो वहीँ पर ही आप लोगों को मिलेगा। पता

    जानने के बाद ये सब लद्दाख जा रहे होते है और रास्ते में प्रिया को भी अगवा करते हैं जिसकी

    आज शादी होने जा रही थी, और ये लोग उसे भगा ले गए।

    रेंचो निकला एक वैज्ञानिक

    राजू, फरहान, प्रिया और चतुर लद्दाख के एक स्कूल में पहुंचते हैं। जहाँ तरह-तरह के Inventions देखने को

    मिलते है। यहाँ का छोटे से छोटा बच्चा भी वैज्ञानिक जैसा नजर आता है। अब यहाँ इनको रेंचो देखने को

    मिलता है जहाँ प्रिया झटपट उसे पकड़ के Kiss करती है। यहाँ प्रिया रेंचो से उसका असली नाम पूछती है

    क्यूंकि रेंचो तो उसका असली नाम था नहीं, तब जवाब में रेंचो अपना नाम ‘फुन्सुक वांगुरु’ बताता है।

    ‘फुन्सुक वांगुरु’ नाम सुनते ही फरहान और राजू उससे कहते है की- ‘क्या वही फुन्सुक वांगुरु वैज्ञानिक जिसके

    नाम पर सैंकड़ों पेटेंट्स है?, तो जवाब में रेंचो कहता है हाँ, में वहीँ हूँ। उधर ‘फुन्सुक वांगुरु’ नाम सुनते

    ही चतुर रामलिंगम उसके पास दौड़े-दौड़े आता है क्यूंकि वो असल में उसी साइंटिस्ट की तलाश में India आया हुआ

    रहता है। यहाँ रेंचो की तरक्की और सफलता को देखकर चतुर अपनी शर्त हार जाता है जो उन्होंने कॉलेज में

    कभी लगायी थी। यहीं इस मूवी का End हो जाता है जिसमे ये बताने की कोशिश की गयी है की

    ‘सफलता के पीछे मत भागो, स्किल के पीछे भागो, सफलता झक मार के आपके पीछे आएगी’

    3 Idiots Full Movie Cast

    ActorCharacter
    Aamir KhanRanchhoddas “Rancho” Shamaldas Chanchad / Chhote / Phunsukh Wangdu
    R. MadhavanFarhan Qureshi
    Sharman JoshiRaju Rastogi
    Kareena KapoorPia Sahastrabuddhe
    Boman IraniDr. Viru “Virus” Sahastrabuddhe
    Omi VaidyaChatur “Silencer” Ramalingam
    Rahul KumarManmohan a.k.a. “Millimetre”
    Farida DadiNuzzhat Qureshi
    Parikshit SahniSalim Qureshi
    Amardeep JhaSuman Rastogi
    Mukund BhattRajendra Rastogi
    Mona SinghMona Sahastrabuddhe
    Sanjay LafontSuhaas Tandon
    Achyut PotdarMachine Class Professor
    Chaitali BoseKamini “Kammo” Rastogi
    Jayant KripalaniCompany head who conducts Raju’s job interview
    Akhil MishraLibrarian Dubey
    Rajeev RavindranathanRagging senior student
    3 Idiots Full Movie Cast

    3 Idiots Full Movie Budget And Collection

    ये फिल्म 25 December 2009 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म का बजट लगभग 55 करोड़ रूपए था।

    वहीँ बात इसके Net Collection की करें, तो इस मूवी ने अभी तक Aprox 400.61 करोड़ रूपए के

    आसपास पैसे कमाए। इस हिसाब से देखा जाए तो ये मूवी Super Duper Hit साबित रही।

    3 Idiots Full Movie Rating

    Full Movie Story की Analysis के अनुसार हम इस मूवी को 4.5/5 की रेटिंग्स देते है।

    Full Movie Story rating

    FMS

    3 Idiots Full Movie Story
    3 idiots (2009)

    Summary

    डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस मूवी के साथ बॉलीवुड में तहलका मचा दिए थे जब उन्होंने एक अलग ही तरह के टॉपिक को कवर करते हुए एक धमाकेदार मूवी की पेशकश की। इस फिल्म के जरिये ना केवल Education System को दिखाया गया बल्कि उससे पैदा हो रही दिक्क्तों और समस्याओं को भी दुनिया के सामने रखनी की पूरी कोशिश की गयी। कुछ मीडिया Sources तो इस मूवी को ‘Greatest Indian Film Ever Made’ का दर्जा भी दे चुके है। आमिर खान, आर. माधवन, और शरमन जोशी ने अपने-अपने किरदारों को बहुत ही सिलसिलेवार तरीके से निभाया है जैसे उन्होंने सच में उन किरदारों में जान डाल दी हो। इसलिए ‘3 Idiots’ एक ऐसी फिल्म है जो न केवल मनोरंजन करती है बल्कि कई महत्वपूर्ण संदेश भी देती नजर आती है। अगर आप बॉलीवुड मूवीज देखने के शौकीनों में से है तो ये मूवी आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

    4.5

    FAQs

    सवाल: 3 Idiots Movie में कौन कौन से कलाकार है?
    जवाब: Aamir Khan as Ranchhoddas “Rancho” Shamaldas Chanchad / Chhote / Phunsukh Wangdu
    R. Madhavan as Farhan Qureshi
    Sharman Joshi as Raju Rastogi
    Kareena Kapoor as Pia Sahastrabuddhe
    Boman Irani as Dr. Viru “Virus” Sahastrabuddhe
    Omi Vaidya as Chatur “Silencer” Ramalingam

    सवाल: 3 Idiots Movie को बनाने में कितना खर्च आया था?
    जवाब: इस फिल्म को बनाने में तक़रीबन 55 करोड़ रूपए का खर्च आया था

    सवाल: 3 Idiots Movie ने अबतक कितना कलेक्शन किया है?
    जवाब: कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने अब तक Aprox 400.61 करोड़ रूपए का Box Office पर Net Collection किया है

    सवाल: 3 Idiots Movie Hit or Flop?
    जवाब: इस फिल्म का बजट 55 करोड़ रूपए था। वहीँ बात इसके Net Collection की करें, तो इस मूवी ने Aprox 400.61 करोड़ रूपए के आसपास पैसे कमाए। इस हिसाब से देखा जाए तो ये मूवी Super Hit साबित रही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *