Skip to content
Home » Kingdom of the Planet of the Apes: Release Date, Cast, Ott, Review, Trailer, Story, Box Office Collection

Kingdom of the Planet of the Apes: Release Date, Cast, Ott, Review, Trailer, Story, Box Office Collection

    Kingdom of the Planet of the Apes साल 2024 में आयी एक अमेरिकन Science Fiction Action Film है। जिसके Director Wes Ball है। ये फिल्म Wes Ball, Joe Hartwick Jr., Rick Jaffa, Amanda Silver, Jason T. Reed के द्वारा Produce की गयी है। जिसे 20th Century Studios द्वारा Distribute किया गया है। ये फिल्म Planet of the Apes reboot franchise की चौथी(4th) मूवी है। Josh Friedman इस मूवी की Writer रहे है। तो आज Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Story और उसके Perfect Movie Review को हम आपके सामने रखने वाले है।

    Kingdom of the Planet of the Apes Movie Trailer

    Official Hindi Trailer | In Cinemas May 2024 | Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Story

    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Details

    AttributeDetails
    Directed byWes Ball
    Written byJosh Friedman
    Based onCharacters by Rick Jaffa and Amanda Silver, Premise from “Planet of the Apes” by Pierre Boulle
    Produced byWes Ball, Joe Hartwick Jr., Rick Jaffa, Amanda Silver, Jason T. Reed
    StarringOwen Teague, Freya Allan, Kevin Durand, Peter Macon, William H. Macy
    CinematographyGyula Pados
    Edited byDan Zimmerman
    Music byJohn Paesano
    Production companiesOddball Entertainment, Jason T. Reed Productions
    Distributed by20th Century Studios
    Release datesMay 2, 2024 (TCL Chinese Theatre), May 10, 2024 (United States)
    Running time145 minutes
    CountryUnited States
    LanguageEnglish
    Budget$160–165 million
    Box office$6.6 million
    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Details

    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Story

    इस मूवी की शुरुआत साल 2017 में आयी War for the Planet of the Apes में Caesar की मौत के 300 साल बाद की दुनिया के साथ होती है। जहाँ अब इंसान सब कुछ भूल चुके है, ना उनको बोलना आता है और ना ही ठीक से सोचना। दिमागी ताकत के मामले में इंसान Apes में बदल चुके है और Apes बहुत ही समझदार हो चुके है। Caesar की मौत के बाद दुनियाभर के Apes अब अलग अलग Clans में बंट चुके है। कुछ अच्छे तो कुछ बहुत ही बुरे।

    यहीं पर हमें ‘नोआ(Owen Teague)’ को दिखाया जाता है जो एक दूसरे Clan का चिम्पेंजी है। जिसके पिता कोरो अपने कबीले के लीडर है। नोआ अपने कबीले में हर साल होने वाली Age Ceremony के लिए ईगल के अंडे ढूंढना शुरू करता है। नोआ ईगल के अंडे कलेक्ट तो कर लेता है लेकिन किसी इंसान की वजह से उसके वो अंडे टूट जाते है। ऐसे में वो दूसरे अण्डों की तलाश में इधर उधर भटकता रहता है।

    वहीँ दूसरी और हमें एक और कबीला दिखाया जाता है जो क्रूर होता है। इस कबीले का लीडर ‘Proximus Caesar(Kevin Durand)’ होता है। Proximus Caesar अक्सर दूसरे कबीले को नष्ट करने की फिराक में ही रहता है। ऐसे में जब उनके आदमियों को नोआ का घोडा नजर आता है तो वे लोग उसका पीछा करते हुए नोआ के कबीले तक पहुँच जाते है और सभी Apes को मार दिया जाता है। पुरे गाँव को आग लगा दी जाती है और Proximus आर्मी के जनरल ‘Sylva(Eka Darville)’ द्वारा नोआ के पिता कोरो तक को मार दिया जाता है। वहीँ नोआ घायल होकर बेहोश हो जाता है।

    नोआ के पिता कोरो की हुयी हत्या

    नोआ जब होश में आता है तब वो देखता है की उसका कबीला जल रहा है जहाँ नोआ के पिता कोरो मरे हुए पड़े है। इसके साथ ही इसके परिवार वाले और यहाँ के Apes गायब मिलते है यानी की Proximus Caesar उनको अपने साथ बंदी बनाने के लिए ले गया है। रोते बिलखते हुए नोआ पहले अपने पिता को दफनाता है और उसे बाद अपने परिवार वालों को Proximus Caesar की कैद से छुड़ाने की कोशिशे शुरू करता है।

    यहाँ से नोआ Los Angeles International Airport के खंडहरों में कहीं पहुँचता है जहाँ उसकी मुलाक़ात ‘राका(Peter Macon)’ नाम के एक Orangutan से होती है। राका को Ceaser(जो 300 साल पहले मर गया) की बहुत सी Teachings मालुम होती है और वो वही सब नोआ को सिखाता है। इसी बीच नोआ और राका की मुलाकात एक इंसानी लड़की से होती है जिसका नाम ‘Mae(Freya Allan)’ होता है, जो दिमागी रूप से कमजोर है क्यूंकि दुनियाभर के इंसान अपनी बुद्धि खो चुके होते है।

    नोआ Mae को खाना देता है और उसके साथ-साथ दूसरे इंसानों के कबीले में पहुँचता है। अचानक यहाँ इन इंसानों पर Proximus Soldiers हमला कर देते है। यहाँ नोआ और राका इंसानों को उन क्रूर सैनिकों से बचाते है। यहाँ Mae ही ऐसी इंसान थी जो बोल सकती थी और वो बताती है की Proximus Ceaser के सैनिक हमारे लोगों को पुराने Human Bunkers में ले जा चुके है। यहाँ नोआ अपने लोगों को आजाद करवाने तो Mae अपने लोगों को Proximus Ceaser की कैद से छुड़वाने के सफर पर निकल पड़ते है।

    Proximus Ceaser एक क्रूर लीडर

    नोआ, राका और Mae तीनों अपने सफर से गुजरते हुए एक नदी के ब्रिज को पार करने वाले थे की तभी Proximus आर्मी का जनरल Sylva उनपर हमला कर देता है जिसमे राका Mae को बचाने के चक्कर में पानी में बह जाता है। फिर Sylva नोआ और Mae को बंदी बनाकर अपने कबीले में अपने Leader Proximus Ceaser के सामने पेश करता है।

    यहाँ नोआ अपने कबीले के लोगों से मिल पाता है जिनको Sylva जबरदस्ती उठाकर यहाँ ले आया था। यहाँ रहते हुए नोआ बहुत सी बातों पर ध्यान देता है जैसे Mae कुछ करना चाहती हो, जैसे की उसका कोई Secret Plan हो और इसके साथ ही वो ये भी पता करता है की Proximus Ceaser का तरीका बहुत ही गलत है। वो क्रूर है और बस सबको मारने की ही सोचता है, नोआ ये सब इसलिए पता कर पा रहा था क्यूंकि राका ने उसे Ceaser(जो 300 साल पहले मर गया) की अच्छी Teachings सिखाई थी इसलिए वो ये पता कर पा रहा था की कौन सही है और कौन गलत?

    नोआ यहाँ के दूसरे Apes को ये बताता है की Proximus Ceaser के कानून गलत है। Proximus Ceaser इंसानों को अपना दुश्मन समझता है जो गलत है। वो ये कहता है की Proximus Ceaser ने जो पुराना इतिहास बताकर सभी को गलत शिक्षा दी है, ऐसा भी हो सकता है। इसके साथ ही नोआ गुस्से में Mae से उसका असली मकसद पूछता है तो वो बताती है की वो एक ऐसी Book की तलाश में है जो इंसानों को वापस बोलना और सीखना सीखा सकती है।

    नोआ और Ceaser हुए आमने-सामने

    यहाँ रहते हुए नोआ को सूना मिलती है जो एक Female Chimpanzee होती है। नोआ सूना को धीरे-धीरे

    प्यार करने लग जाता है। नोआ को यहीं पर अनाया नाम का एक अच्छा chimpanzee दोस्त और मिल जाता है।

    अब एक वक़्त ऐसा आता है जब नोआ, Mae, अनाया, और सूना ये सब मिलकर बगावत की जंग छेड़ते है

    और यहाँ के Hidden Entrance का पता लगाने के बाद वे लोग हथियारों के भंडार और Mae जो Book

    चाहती थी वहां तक पहुँच जाते है। यहाँ Apes को बहुत सी Picture Books मिलती है जिनसे उनको ये पता

    चलता है की असल में पहले इंसान ही एक ऐसी प्रजाति थी जो इस धरती पर सबसे बुद्धिमान जीवी थे।

    Mae जो चाहती थी वो उसको मिल चूका था, जब ये लोग यहाँ से बाहर निकलते है तब उनका

    सामना Proximus Ceaser से होता है। यहाँ Ceaser के सैनिकों और नोआ के साथियों के बीच जमकर

    लड़ाई होती है। एक वक़्त ऐसा आता है जब Proximus Ceaser नोआ को मारने ही वाला होता है लेकिन

    तभी नोआ का एक Eagle दोस्त उड़ता हुआ पीछे से आता है और Ceaser को धक्का दे देता है जिससे

    वो पहाड़ी से नीचे गिरकर मर जाता है। इस तरह नोआ Proximus की आर्मी पर अपनी जीत हासिल कर

    पाती है। Mae उस Book को पाने के बाद खुश है और धरती पर मौजूद सभी इंसानों को फिरसे बुद्धिमानी

    के रास्ते पर लाने के लिए निकल पड़ती है और ये मूवी यहीं पर ही End हो जाती है।

    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Cast

    ActorCharacter
    Owen TeagueNoa, a young chimpanzee hunter.
    Kevin DurandProximus Caesar, an ambitious bonobo monarch who leads a coastal clan of apes in search of human technologies.
    Peter MaconRaka, a wise and virtuous Bornean orangutan who becomes an ally of Noa.
    Lydia PeckhamSoona, a female chimpanzee and Noa’s love interest.
    Travis JefferyAnaya, a chimpanzee and a friend of Noa.
    Sara WisemanDar, Noa’s mother.
    Neil SandilandsKoro, Noa’s father.
    Eka DarvilleSylva, a western lowland gorilla and chief commander of Proximus’ army.
    Ras-Samuel Weld A’abzgiLightning, a chimpanzee soldier of Proximus’ army.
    Freya AllanMae / Nova, a young woman who joins Noa on his journey while having an agenda of her own.
    William H. MacyTrevathan, an opportunistic human who teaches human history to Proximus Caesar.
    Dichen LachmanKorina, a woman in the human satellite base.
    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Cast

    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Budget And Collection

    ये फिल्म May 2, 2024 (TCL Chinese Theatre) और May 10, 2024 (United States) को वर्ल्ड-वाइड रिलीज हुयी थी।

    इस फिल्म का बजट $165 Million था। वहीँ बात इसके Net Collection की करें, तो इस मूवी ने

    Aprox $6.6 Million के आसपास पैसे कमाए।

    Kingdom of the Planet of the Apes Full Movie Rating

    Full Movie Story की Analysis के अनुसार हम इस मूवी को 4.1/5 की रेटिंग्स देते है।

    Full Movie Story Rating

    FMS

    Kingdom of the Planet of the Apes (2024)

    Summary

    इस फिल्म को War for the Planet of the Apes मूवी जो साल 2017 में आयी थी, उसके बाद की Timeline में दिखाई गई है। फिल्म की Story लिखने में Josh Friedman ने कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी है। हाँ, फिल्म को थोड़ा तोड़-मरोड़कर जरूर दिखाया गया है जहाँ दर्शक थोड़ा चकरा सकते है लेकिन ओवरऑल स्टोरी बहुत ही अच्छी है। मूवी में Confusion Create करने जैसे इवेंट्स छोड़े गए है जो इसके पिछले भाग से मिलते जुलते रहते है जिनको लेकर दर्शक सोच में पड़ सकता है। VFX की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम होगी। Action Scenes की फिल्म में कोई कमी नहीं है ऐसे में अगर आप इसे देखने से Miss कर रहे है तो शायद ये आपकी बड़ी भूल होगी।

    4.1

    FAQs

    सवाल: Kingdom of the Planet of the Apes Movie में कौन कौन से कलाकार है?
    जवाब: Owen Teague as Noa
    Kevin Durand as Proximus Caesar
    Peter Macon as Raka
    Lydia Peckham as Soona
    Travis Jeffery as Anaya
    Sara Wiseman as Dar
    Neil Sandilands as Koro
    Eka Darville as Sylva
    Ras-Samuel Weld A’abzgi as Lightning
    Freya Allan as Mae / Nova
    William H. Macy as Trevathan
    Dichen Lachman as Korina

    सवाल: Kingdom of the Planet of the Apes Movie को बनाने में कितना खर्च आया था?
    जवाब: इस फिल्म को बनाने में तक़रीबन $165 Million का खर्च आया था।

    सवाल: Kingdom of the Planet of the Apes Movie ने अबतक कितना कलेक्शन किया है?
    जवाब: कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने अब तक Aprox $6.6 Million का Box Office पर Net Collection किया है

    सवाल: Kingdom of the Planet of the Apes Movie Hit or Flop?
    जवाब: इस फिल्म का बजट $165 Million था। वहीँ बात इसके Net Collection की करें, तो इस मूवी ने Aprox $6.6 Million के आसपास कमाए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *